सोमवार व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं – पूरी जानकारी

सोमवार के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए- हिंदू धर्म और शास्त्रों में सोमवार व्रत का विशेष महत्व बताया गया है। यह दिन भगवान शिव को समर्पित होता है और जो भी भक्त श्रद्धा से सोमवार का व्रत करता है, उसे भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। व्रत का संकल्प लेने के बाद अक्सर लोगों के मन में यह प्रश्न उठता है कि व्रत के दौरान क्या खाया जा सकता है और किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। आज हम आपको इसी विषय में बताएंगे कि सोमवार व्रत के दौरान क्या आहार लेना उचित है और किन चीजों से परहेज करना चाहिए, ताकि आप व्रत को सही विधि और श्रद्धा से पूर्ण कर सकें।

सोमवार व्रत में क्या खाएं

सोमवार व्रत में क्या खाएं
सोमवार व्रत में क्या खाएं

इस विषय की संपूर्ण जानकारी हम आपको इस लेख में बताएंगे –

सोमवार व्रत कैसे करें: Click Here

  1. जो भी मनुष्य सोमवार का व्रत करता है, इसका मुख्य उद्देश्य भगवान शिव की असीम कृपा को प्राप्त करने का होता है
  2. इसलिए सबसे ज्यादा ध्यान हमें अपने मन को शांत करना एवं उसके निष्ठा को बनाए रखना होता है
  3. हमारे शास्त्रों में भी कहा गया है कि व्रत में सात्विक भोजन करना ही लाभदायक होता है
  4. सात्विक भोजन करने से न केवल हम अपने शरीर को तंदुरुस्त बनाते हैं बल्कि सात्विक भोजन हमारे मन को शांत स्थिर बना रखने में मदद करता है! इस भोजन को करने से हमारा शरीर बहुत ही ज्यादा शुद्ध हो जाता है|

सात्विक भोजन के विषय की संपूर्ण सूची –

  1. विशेष कर व्रत वाले दिन हम फलाहार को प्राथमिकता देते हैं, क्योंकि इस दिन हम अन्न का त्याग करते हैं! फलाहार में हम फल इत्यादि का सेवन कर सकते हैं , जिसमें केला, सेब, अनार, पपीता, आम, अमरूद, ताजे फलों का जूस, इन सब का सेवन हम कर सकते हैं!
  2. सोमवार के व्रत में जब हम अपनी पूजा पूरे विधि विधान से करते हैं उसके बाद हम सात्विक भोजन ग्रहण कर सकते हैं, दूध और दही , दूध से बनी हुई चीज जैसे की  पनीर, दूध से बनी हुई खीर इत्यादि चीजों का सेवन कर सकते हैं!  
  3. शकरकंद और आलू!
  4. साबूदाने की खीर
  5. सूखे मेबो का सेवन भी किया जा सकता है!
  6. आलू का फलाहार ( सेंधा नमक का प्रयोग करें)
  7. नारियल पानी का सेवन किया जा सकता है!

ध्यान दें –

सब चीजों का सेवन वह व्यक्ति करें जो निर्जला व्रत नहीं रखते हैं! और ध्यान दें स्वास्थ्य अनुकूल हो तो प्रभु कीर्तन ज्यादा से ज्यादा करें पानी की मात्रा अधिक रखें!

क्या नहीं खाना चाहिए सोमवार के व्रत में –

  1. अनाज ( किसी भी प्रकार के अनाज का प्रयोग ना करें जैसे की गेहूं चावल दाल इत्यादि)
  2. लहसुन और प्याज 
  3. मांसाहारी भोजन 
  4. चाय 
  5. शराब सिगरेट 
  6. जंक फूड इत्यादि 

कुछ विशेष बातें जो हमें सोमवार के व्रत में ध्यान रखना चाहिए –

  1. सर्वप्रथम सुबह जल्दी उठ स्नान इत्यादि करें और अपने घर के नजदीकी किसी मंदिर में जाएं!
  2. पूजा की सामग्री में भगवान शिव की अति प्रिय चीज जैसे की गाय का घी दूध, गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, पंचामृत इन सब चीजों से उनका स्नान करवा, और अंत में शुद्ध जल से प्रभु का स्नान करें!
  3. “ओम नमः शिवाय” का निरंतर जाप करें!
  4. व्रत के दौरान शांति और संयम बनाए रखें, भूलकर भी गुस्सा और झूठ ना बोले!
  5. व्रत संपूर्ण होने के उपचार सात्विक भोजन का सेवन करें!

1 thought on “सोमवार व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं – पूरी जानकारी”

Leave a Comment