खोई हुई चीज को पाने का टोटका- इस लेख में आज हम आपको बताएंगे की खोई हुई चीजों को वापस कैसे ढूंढ सकते हैं या पा सकते हैं| अक्सर कई बार हमारी खुद की लापरवाही की वजह से हमारी कुछ ऐसी कीमती वस्तुएं खो जाती हैं जिनका या तो मूल्य ज्यादा होता है, या वह किसी न किसी प्रकार से हमसे जुड़ी हुई होती हैं|
आज के युग में लाल किताब द्वारा बनाए गए उपायों से लोग मदद लेकर अपनी कई प्रकार के कार्यों(खोई हुई चीज को पाने का टोटका) को पूर्ण रूप से पूरा करते हैं|
खोई हुई चीज को पाने का टोटका:

आज हम आपको बताएंगे की खोई हुई चीज को वापस कैसे पा सकते हैं जिनमें से निम्नलिखित उपाय हैं|
- घर के बीच भाग में एक बर्तन में कपूर का पानी और भद्राक्ष रख लीजिए, तीन दिन के भीतर हमारी खोई हुई वस्तु के बारे में हमें कोई ना कोई सूचना या संकेत मिल जाता है|
- अपने घर में कोई भी कपड़ा लें और उसे एक कोने में सिक्का डालकर बांध दें| अपने ईष्ट से प्रार्थना करें कि आपकी कोई भी वस्तु आपको प्राप्त हो जाए|
- लंबे समय से अगर आपकी कोई वस्तु खो गई है जिसे आप ढूंढ रहे हैं लेकिन नहीं मिल पा रही है तो एक हल्दी का टुकड़ा लेकर पीले कपड़े में बांधकर किसी साफ स्थान पर रख दें| और पोटली के पास दीपक जलाकर 108 बार गणपति जी का मंत्र का जाप करें| इसके पश्चात इस पोटली को लेकर कोई भी वस्तु की तलाश करें| आपको जल्द ही लाभ मिलेगा|
- मन्नत का धागा – आज के युग में लोगों का भगवान पर अटल विश्वास है| आप किसी भी प्रकार का धागा लें और उसे अपने किसी नजदीकी मंदिर में जाकर बांध दें| फिर भगवान से प्रार्थना करें और मन्नत मांगें जिससे कि आपकी खोई हुई चीज को प्राप्त करने के लिए सहायता मिलेगी|
पति को वश में कैसे करें: Click Here
- कहा जाता है कि अर्जुन के पेड़ की छाल को सप्ताह के किसी भी दिन तोड़कर घर में लाएं और उसे किसी भी कपड़े में बांधकर उचित स्थान पर रख दें| लाल किताब का यह टोटका बहुत ही लाभदायक है जिससे हमारी बुद्धि या स्मृति को बढ़ावा मिलता है और हम भूल कर कोई भी चीजों को याद कर पाते हैं|
सावधानियां–
- इस लेख में आपको जो भी उपाय बताए गए हैं उन्हें श्रद्धा और विश्वास से करें| क्योंकि कोई भी कार्य विश्वास के ऊपर निर्भर होता है|
- यह कार्य करते समय अपनी सोच को सकारात्मक रखें एवं किसी को किसी प्रकार की कोई हानि न पहुंचाएं|
- कोई भी उपाय करने से पहले ध्यानपूर्वक या अपने घर में सभी सदस्यों से बातचीत करें| क्योंकि कई बार चीजें हमारे आसपास ही होती हैं जिससे कि हमारा मन बहुत आसान हो जाता है और हम उपायों की तरफ अपना कदम बढ़ाते हैं|
- यदि हम रखकर चीजों को भूल जाते हैं तो संभावित है कि सबसे पहले हम रखी हुई चीजों को ध्यानपूर्वक याद करें| तत्पश्चात किसी भी उपाय को करने में लाल किताब या अपने बुजुर्गों के बनाए हुए टोटकों की सहायता लें|
- लाल किताब द्वारा बनाए हुए खोई हुई चीज को पाने का टोटका किसी भी बात का प्रमाण नहीं देते हैं कि आपकी कोई भी चीज तुरंत आपको प्राप्त हो जाए| परंतु इन कुछ उपायों से बहुत से लोगों को मदद मिली है|